More
    Homeराजस्थानखैरथलजलाशय पूजन के साथ संरक्षण का संदेश, वंदे गंगा अभियान के तहत...

    जलाशय पूजन के साथ संरक्षण का संदेश, वंदे गंगा अभियान के तहत पौधारोपण

    कोटकासिम में संरक्षण के संकल्प के साथ जनभागीदारी, जल और पर्यावरण बचाने का आह्वान

    खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कोटकासिम क्षेत्र स्थित दौलता नाथ आश्रम जोड़ियां के समीप जलाशय पर जल पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव, साधु-संतों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित यह अभियान जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    इस अवसर पर विधिवत जलाशय पूजन कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

    वक्ताओं ने कहा कि जल और वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। यदि वर्तमान पीढ़ी जल संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक नहीं होगी तो आने वाले समय में जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियां और अधिक गंभीर हो सकती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

    साधु-संतों ने जल को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि जल स्रोतों की रक्षा और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण गतिविधियों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

    उल्लेखनीय है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में जल संरक्षण, श्रमदान, पौधारोपण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here