More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 4 जून को होंगी...

    वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 4 जून को होंगी विभिन्न गतिविधियां

    जल संरक्षण जागरूकता के साथ जिलेभर में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

    अलवर। जिले में वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत 4 जून को जिलेभर में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 एवं 2.2 के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों का अवलोकन एवं लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही नवीन कार्यों की स्वीकृति एवं शुभारंभ भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि औरण एवं चारागाह भूमि के चिन्हीकरण, पौधारोपण एवं घास बुआई कार्यों की अग्रिम तैयारियां, बीज बैंकों में विशेष गतिविधियां तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 की चयनित ग्राम पंचायतों में जल चौपालों का आयोजन भी किया जाएगा।

    सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राजकीय भवनों में स्थापित रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (आरटीडब्ल्यूएचएस) की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क किनारे पौधारोपण के लिए आवश्यक तैयारियां भी की जाएंगी।

    अभियान के तहत खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं नुक्कड़ नाटक प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

    जिला प्रशासन ने आमजन, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा है कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनसहभागिता से ही सफल हो सकता है। वर्षा जल का संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल संसाधन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here