More
    Homeराजस्थानअलवरअवैध शराब सप्लाई का खुलासा, 220 पेटी शराब से भरी पिकअप जब्त

    अवैध शराब सप्लाई का खुलासा, 220 पेटी शराब से भरी पिकअप जब्त

    अवैध शराब पर एमआईए क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जनरल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

    अलवर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमआईए स्थित एक फैक्ट्री से निकली शराब से भरी पिकअप को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन से करीब 220 पेटी देशी शराब बरामद की गई। मामले में फैक्ट्री के जनरल मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री से बिना अनुमति शराब की खेप बाहर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने फैक्ट्री के बाहर निगरानी शुरू की। दोपहर के समय जैसे ही एक पिकअप वाहन फैक्ट्री से निकला, उसे रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में देशी शराब भरी हुई मिली।

    जांच के दौरान आबकारी अधिकारियों ने वाहन चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं सामने आईं। पूछताछ में चालक ने फैक्ट्री प्रबंधन के निर्देश पर शराब की सप्लाई किए जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद विभाग ने चालक के साथ फैक्ट्री के जनरल मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

    कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग की टीम ने फैक्ट्री के स्टॉक और रिकॉर्ड की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में स्पिरिट की कमी और हजारों बोतलों के ढक्कन मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे अवैध शराब निर्माण और सप्लाई की आशंका और गहरा गई है।

    आबकारी विभाग को संदेह है कि इस पूरे मामले के पीछे अवैध शराब सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। विभाग मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here