More
    Homeमनोरंजनओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? ‘है जवानी तो इश्क होना है’,...

    ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ के आंकड़े आए सामने

    मुंबई। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के बीच अब बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज भी तेजी से सिर चढ़कर बोल रहा है। हिंदी में डब होकर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ये साउथ फिल्में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही हैं। बीते शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 'है जवानी तो इश्क होना है', 'बंदर' और तेलुगु सिनेमा की 'पेद्दी' के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा:

    'है जवानी तो इश्क होना है' की शानदार शुरुआत

    वरुण धवन के अभिनय से सजी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है, और यह उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

    बॉबी देओल की 'बंदर' का फीका प्रदर्शन

    शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी ठंडी रही। लीक से हटकर और एक अलग कहानी पर बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 50 लाख रुपये की ही कमाई की। इस फिल्म का निर्देशन लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है।

    दूसरे दिन भी 'पेद्दी' की ताबड़तोड़ कमाई

    साउथ सुपरस्टार रामचरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले इसके बिजनेस में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई है, क्योंकि फिल्म ने अपने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी। पेड प्रिव्यू शोज के 18.50 करोड़ रुपये को मिलाकर फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म वीकेंड खत्म होने से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here