More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशहाईवा ने स्कूटी सवार को कुचला, 50 मीटर तक घिसटती रही स्कूटी

    हाईवा ने स्कूटी सवार को कुचला, 50 मीटर तक घिसटती रही स्कूटी

    जबलपुर: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रविवार (7 जून) की देर रात एक बेहद दर्दनाक और रूह कँपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ खजरी खिरिया बाईपास पर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया।

    टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटी स्कूटी, लगी भीषण आग

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी स्कूटी से बाईपास होते हुए जबलपुर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे काल बने हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के दौरान स्कूटी हाईवा के नीचे फंस गई, जिसे ड्राइवर रोकने के बजाय घसीटता हुआ ले गया। करीब 50 मीटर तक सड़क पर रगड़ाने की वजह से निकली चिंगारियों से स्कूटी और हाईवा के निचले हिस्से में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने हिम्मत दिखाकर युवक को गाड़ी के नीचे से निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया।

    हाईवा जब्त, फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

    हादसे की खबर मिलते ही माढ़ोताल और हनुमानताल थाने की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। माढ़ोताल थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले हाईवा को मौके से जब्त कर लिया है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here