More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम विकास संस्था गठन का प्रस्ताव पारित, स्कूल विकास को मिलेगी नई...

    ग्राम विकास संस्था गठन का प्रस्ताव पारित, स्कूल विकास को मिलेगी नई दिशा

    ग्राम विकास ले लिए डिजिटल लाइब्रेरी और स्वच्छता वाहिनी निर्माण पर सहमति, अगली बैठक में होंगे पदाधिकारियों के चुनाव

    कठूमर। पंचायत समिति कठूमर के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में रविवार को कस्बेवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहगल फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय के विकास कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ग्राम विकास संस्था के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

    बैठक में बताया गया कि शहगल फाउंडेशन की ओर से विद्यालय परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्वच्छता वाहिनी का निर्माण प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के सुचारू संचालन एवं भविष्य के विकास कार्यों की निगरानी के लिए ग्राम विकास समिति का गठन किया जाएगा।

    विद्यालय विकास रहेगा प्राथमिक उद्देश्य

    बैठक में मौजूद ग्रामीणों एवं शिक्षाविदों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित संस्था का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास को गति देना होगा। संस्था के माध्यम से डिजिटल लाइब्रेरी और स्वच्छता वाहिनी के निर्माण के साथ-साथ विद्यालय के रखरखाव, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य भी समय-समय पर कराए जाएंगे।

    विभिन्न विकास प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

    बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्वच्छता वाहिनी निर्माण की रूपरेखा, ग्राम विकास समिति के गठन, समिति की भूमिका एवं योगदान, संयुक्त बैंक खाते के संचालन तथा विद्यालय परिसर में स्थित पुराने शौचालयों को हटाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इसके अलावा संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव आगामी बैठक में किया जाएगा।

    ग्रामीणों ने जताया समर्थन

    बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम विकास संस्था के गठन से विद्यालय के विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुंच सकेगा।

    बैठक में रहे उपस्थित

    बैठक में उप प्राचार्य उमेश चौधरी, महेंद्र सिंह चौधरी, भूमित शर्मा, अशोक कुमार (पत्रकार), देवेश भारद्वाज, अशोक भारद्वाज, उदय सिंह चौधरी, गोपेश कुमार मीना, पवन कुमार मुंडावर, शिवकोराम सोनी, राज कुमार सोनी, रणवीर सिंह, महेश चंद, सचिन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here