More
    Homeराजस्थानअलवरलायंस क्लब अलवर मत्स्य की नई कार्यकारिणी घोषित, विनोद अग्रवाल बने अध्यक्ष

    लायंस क्लब अलवर मत्स्य की नई कार्यकारिणी घोषित, विनोद अग्रवाल बने अध्यक्ष

    मृदुल खंडेलवाल सचिव और अनिल बंसल कोषाध्यक्ष मनोनीत, लायंस क्लब की साधारण सभा में सेवा गतिविधियों की रूपरेखा भी हुई तय

    अलवर। लायंस क्लब अलवर मत्स्य की साधारण सभा रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सभा में लायन विनोद अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन मृदुल खंडेलवाल को सचिव तथा लायन अनिल बंसल को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मंजू अग्रवाल, सचिव लायन सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन यामिनी गुप्ता, एडवाइजरी कमेटी की चेयरमैन एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन शशि गोयल तथा प्रशासक एमजेएफ लायन गिरीश गुप्ता द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

    सभा में लायन कविता गुप्ता ने ध्वज वंदना का वाचन कराया तथा विश्व शांति के लिए मौन रखकर राष्ट्रगान सम्पन्न कराया। सचिव लायन सुधा अग्रवाल ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

    आगामी सेवा कार्यक्रमों की घोषणा

    अध्यक्ष डॉ. मंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि उनके कार्यकाल के समापन से पूर्व विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित होगा।

    इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता के साथ साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। वहीं 28 जून को क्लब सदस्यों को सीपीआर एवं बीएलएस प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 1 जुलाई को नई कार्यकारिणी द्वारा डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा।

    अनिल बंसल को मिला गोल्ड पिन सम्मान

    सभा के दौरान अध्यक्ष डॉ. मंजू अग्रवाल एवं पीडीजी एमजेएफ लायन शशि गोयल ने सदस्यता वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए लायन अनिल बंसल को लायंस इंटरनेशनल द्वारा प्रदत्त गोल्ड पिन पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।

    साथ ही वर्ष 2026-27 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन आशुतोष वशिष्ठ द्वारा एमजेएफ लायन शशि गोयल को डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1 का चीफ डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर (सर्विस एक्टिविटीज) नियुक्त किए जाने पर भी बधाई दी गई।

    नई कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

    नॉमिनेशन कमेटी की सदस्य पीडीजी एमजेएफ लायन शशि गोयल ने नई कार्यकारिणी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नई टीम की घोषणा होते ही सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

    बैठक के बाद लायन संध्या अग्रवाल एवं लायन कविता गुप्ता द्वारा तंबोला और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक मंडल का पौधे भेंट कर सम्मान किया गया तथा सभी सदस्यों ने स्नेहभोज का आनंद लिया।

    कार्यक्रम में क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here