More
    Homeस्वास्थ्यजीरे वाला पानी गर्भावस्था में बढ़े वजन को करता है कम

    जीरे वाला पानी गर्भावस्था में बढ़े वजन को करता है कम

    गर्भावस्था के बाद महिलाओं में वजन बढ़ बढ़ना एक आम समस्या है जिसे ठीक करने व्यायाम के साथ ही खानपान का भी ध्यान रखना होगा। इसके अलावा हमारी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले भी उपयोगी रहते हैं। खासकर जीरे वाला पानी विशेष रुप से लाभदायक रहेगा।
    जीरे वाला पानी शरीर के कॉलेस्ट्रॉल और बीपी को ठीक करता है।  इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। 
    शरीर में ग्लूकोज का स्तर ठीक रहता है, डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। 
    डिलीवरी के बाद जीरे वाला पानी वजन घटाने में मददगार साबित होता है। 
    यह भी माना जाता है कि गर्भावस्था के बाद जीरा पानी पीने से दूध न बनने की समस्या भी ठीक होती है। इस पानी से दूध बनने लगता है।
    जीरा पानी से रक्त संचार ठीक होता है। शरीर में समान रूप से रक्त का संचार होता है, जिससे मांसपेशियों के विकास में भी मदद मिलती है। मांसपेशियों में लगी चोट भी इससे ठीक होती है।
    जीरा पानी पीने से मेटाबोलिज्म ठीक होता है। इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता।
    यह खून की कमी अनीमिया से भी बचाता है।
    बुखार कम करने में भी जीरे का पानी सहायक है। इसे पीने से छोटा-मोटा बुखार तो ऐसे ही उतर जाता है।
    जीरा पानी पीने से नींद अच्छी आती है। इसलिए अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो रोजाना जीरे वाला पानी पीने की आदत डालें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here