More
    Homeराजस्थानअलवरनारी चौपाल में महिला सशक्तीकरण पर जोर, योजनाओं की दी जानकारी

    नारी चौपाल में महिला सशक्तीकरण पर जोर, योजनाओं की दी जानकारी

    नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित किए गए सांकेतिक चेक

    अलवर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय नारी चौपाल–नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना रहा।

    नारी चौपाल में योजनाओं पर जागरूकता अभियान

    कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, एडीजे मोहनलाल सोनी, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की 10 महिला लाभार्थियों को सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।

    जिला कलेक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

    नारी चौपाल में महिला योजनाओं और सुविधाओं पर चर्चा

    डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना जैसी कई योजनाएं महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय में क्रेच, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन और शहर में पिंक टॉयलेट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    नारी चौपाल में कानूनी जानकारी भी दी गई

    कार्यक्रम में एडीजे मोहनलाल सोनी ने महिलाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, POSH एक्ट, लैंगिक उत्पीड़न कानून और नालसा–रालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने नारी संवाद, निःशुल्क विधिक सहायता और पीड़ित प्रतिकर योजना जैसी सेवाओं के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया।

    नारी चौपाल में योजनाओं का लाभ वितरण

    इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 4 लाभार्थियों को 2500-2500 रुपये के डमी चेक, मुख्यमंत्री नारी उद्यम शक्ति प्रोत्साहन योजना की एक लाभार्थी को 2 लाख 73 हजार 600 रुपये का चेक तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की 5 लाभार्थियों को 5000-5000 रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए।

    नारी चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में चल रही योजनाओं की सराहना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here