More
    Homeराजस्थानअलवरमहिलाओं के बीच सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, भंवर जितेंद्र सिंह...

    महिलाओं के बीच सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, भंवर जितेंद्र सिंह को दी शुभकामनाएं

    सेवा कार्यों के साथ सादगी से मना जन्मदिन, महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण और पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

    अलवर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को अलवर शहर में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक (अ) की अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी सुलानिया के नेतृत्व में दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड एवं फल वितरित किए गए।

    महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड
    महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड

    कार्यक्रम में नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता पर भी चर्चा की गई तथा जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

    इसके बाद एनईबी ट्रांसपोर्ट नगर के पास जीवनधारा अस्पताल के सामने स्थित सरकारी पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने परिंडों में पानी भरकर चुग्गा डाला और पर्यावरण संरक्षण व जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।

    अपने संबोधन में कमलेश सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में इस योजना को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है।

    कार्यक्रम में राजबाला जगदीश जाटव, पूजा जाटव, जगवती जाटव, ज्योति जाटव, राजबाला पूरण जाटव, पूजा उमेश जाटव, मूर्ति जाटव, ममता जाटव, माया जाटव, इंदिरा जाटव, बबली जाटव, आशा जाटव, सीमा जाटव, उषा जाटव, आरती जाटव, कल्पना जाटव, नर्मदा जाटव, नौरती जाटव, केशर देवी, सरस्वती देवी, खुशबू देवी, महक देवी जाटव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here