More
    Homeराजस्थानअलवरविधिक जागरुकता मोबाइल वैन को हरी झंडी, कठूमर में अभियान शुरू

    विधिक जागरुकता मोबाइल वैन को हरी झंडी, कठूमर में अभियान शुरू

    मोबाइल वैन के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी विधिक जागरुकता, 13 से 15 जून तक होंगे शिविर

    कठूमर। आमजन को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से तालुका विधिक सेवा समिति, कठूमर के तत्वावधान में शनिवार को विधिक जागरुकता मोबाइल वैन अभियान का शुभारंभ किया गया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य शर्मा ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    13 से 15 जून तक चलेगा विधिक जागरुकता अभियान

    मोबाइल वैन 13 से 15 जून तक कठूमर न्यायक्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं संस्थानों में पहुंचकर विधिक जागरुकता शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, उनके संवैधानिक अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

    पहले दिन चार स्थानों पर लगाए गए शिविर

    तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन अटल सेवा केन्द्र अर्रुवा, खेरलीमण्डी, अटल सेवा केन्द्र दांतिया तथा घाटा भांवर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना, बाल विवाह निषेध कानून, बाल श्रम उन्मूलन तथा श्रम विभाग से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    न्याय सभी तक पहुंचे, यही उद्देश्य

    कार्यक्रम के दौरान बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र अरुंवा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया ने कहा कि इस मोबाइल वैन का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक विधिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक अपने अधिकारों और न्याय से वंचित न रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here