More
    Homeराजस्थानअलवरप्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा 14 जून को करेंगे प्रदर्शनी का...

    प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा 14 जून को करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन, प्रेसवार्ता भी होगी

    मंत्री 12 साल की प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी उपलब्धियों का लेंगे जायजा, मीडिया से करेंगे संवाद

    अलवर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा 14 जून को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वे मीडिया से संवाद करते हुए प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे।

    नवीन सूचना केंद्र में होगा कार्यक्रम

    जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा नवीन सूचना केंद्र (पीआरओ कार्यालय) में आयोजित ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम आधारित प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री दोपहर 12:15 बजे अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

    प्रेसवार्ता में रखेंगे विचार

    प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत डॉ. किरोड़ी लाल मीणा प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here