More
    Homeराजस्थानअलवरआमजन के लिए राहत बने शहरी सेवा शिविर, मौके पर ही पूरे...

    आमजन के लिए राहत बने शहरी सेवा शिविर, मौके पर ही पूरे हो रहे जरूरी काम

    शहरी सेवा शिविर में आशा कुमारी, संतोष और नरेश चंद को मिला त्वरित लाभ

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का केंद्र बनते जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों के विभिन्न कार्य मौके पर ही पूरे किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

    पीएम स्वनिधि योजना का मिला लाभ

    नगर पालिका बड़ौदामेव में आयोजित शहरी सेवा शिविर में पहुंची लाभार्थी आशा कुमारी और संतोष को पीएम स्वनिधि योजना के तहत अनुशंसा पत्र जारी कर लाभान्वित किया गया। दोनों लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने पहले योजना के लिए आवेदन किया था और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शिविर में ही उन्हें अनुशंसा पत्र प्राप्त हो गया।

    उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    बिजली के लिए तुरंत जारी हुआ अनापत्ति प्रमाण पत्र

    इसी शिविर में लाभार्थी नरेश चंद ने बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने का आवेदन किया। संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही एनओसी जारी कर दी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

    लाभार्थियों ने जताया आभार

    शिविर में हाथों-हाथ कार्य होने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से आम नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here