हाथरस। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में 14 जून को प्रातः 9 बजे से माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर की तैयारियां पिछले लगभग एक माह से चल रही हैं। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह शिविर संस्था का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान माना जाता है। इस बार 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र तथा 10 लीटर क्षमता का मिल्टन वाटर कैम्पर उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।संस्था ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह अभियान मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायी संदेश देगा।रक्तदान के लिए अपील करने वालों में प्रवीण वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोबरावाल, सोनल अग्रवाल, शैलेन्द्र सांवलिया, पूजा वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय और मुरारी चौधरी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विश्व रक्तदाता दिवस पर आज लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य


