सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, जिलेभर में निर्धारित स्थानों पर होंगे आयोजन
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलेभर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून को विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
इन वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
18 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 एवं 10, नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड संख्या 6, खेरली के वार्ड संख्या 4, बहादुरपुर के वार्ड संख्या 4, रामगढ़ के वार्ड संख्या 7 एवं 8, नौगांवा के वार्ड संख्या 4, कठूमर के वार्ड संख्या 4, थानागाजी के वार्ड संख्या 4, मालाखेड़ा के वार्ड संख्या 4, गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 4 तथा लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 4 में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 7 एवं 8 के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।
नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त निकाय क्षेत्र के नागरिकों के लिए विशेष शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
18 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत केसरपुर एवं घाटला, गोविंदगढ़ तहसील की बारोली, कठूमर तहसील की मसारी एवं रेटा, लक्ष्मणगढ़ तहसील की हसनपुर एवं खुडियाना, मालाखेड़ा तहसील की नैथला, रामगढ़ तहसील की चोरोटी पहाड़ एवं अलावड़ा, थानागाजी तहसील की सुरजनपुर, टहला तहसील की घेवर एवं नांडू तथा रैणी तहसील की जामडोली ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, आवश्यक दस्तावेज जारी करने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


