योग दिवस कार्यक्रम में लाइव प्रसारण और सामूहिक योग सत्र होंगे आकर्षण का केंद्र
अलवर। जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन प्रातः 6:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न योग सत्रों का आयोजन कर प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


