More
    Homeराजस्थानअलवरसेवा शिविर में सहखातेदारी भूमि का बंटवारा, लाभार्थियों को मिली बड़ी राहत

    सेवा शिविर में सहखातेदारी भूमि का बंटवारा, लाभार्थियों को मिली बड़ी राहत

    ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विभाजन का समाधान, जिला प्रभारी सचिव ने सौंपे दस्तावेज

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में रामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केसरोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सहखातेदारी भूमि का मौके पर ही बंटवारा कर लाभार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

    शिविर के दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन तथा जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए लाभार्थियों को भूमि विभाजन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए। हाथों-हाथ समाधान मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

    ग्राम गोलेटा निवासी चेतराम गुर्जर, हीरालाल गुर्जर और रतनलाल गुर्जर ने शिविर में सहखातेदारी भूमि के विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की जांच के बाद राजस्व अधिकारियों ने आपसी सहमति के आधार पर भूमि का विभाजन कर दिया और संबंधित जमाबंदी की नकल भी लाभार्थियों को उपलब्ध कराई।

    लाभार्थियों ने बताया कि सहखातेदारी के कारण उन्हें लंबे समय से भूमि संबंधी कई प्रशासनिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई के चलते उनकी यह समस्या समाप्त हो गई।

    भूमि विभाजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से बिना अनावश्यक दौड़-धूप के वर्षों पुरानी समस्या का समाधान मिलना बड़ी राहत है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here