More
    Homeराजस्थानअलवररोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, 19 जून को अलवर में होगा PM-VBRY...

    रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, 19 जून को अलवर में होगा PM-VBRY जागरूकता कार्यक्रम

    रोजगार को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से प्रताप ऑडिटोरियम में जुटेंगे नियोक्ता और कर्मचारी

    अलवर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 19 जून 2026 को प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तरीय जागरूकता एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।

    क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त भूपेन्द्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के माध्यम से देश में रोजगार सृजन को गति देने, नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने तथा संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

    उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वरिष्ठ प्रतिनिधि देशभर के हितधारकों को संबोधित करेंगे। साथ ही योजना के उद्देश्य, पात्रता और लाभों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    उद्योग, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर होगा मंथन

    कार्यक्रम में जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, नियोक्ता, कर्मचारी लाभार्थी, श्रम विभाग के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। इस दौरान रोजगार बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए सरकार की विभिन्न पहलों पर भी चर्चा होगी।

    विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती

    भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना उद्योग, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर देश के आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने अधिक से अधिक नियोक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन से कार्यक्रम का लाभ उठाने तथा योजना की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित करने की अपील की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here