More
    Homeराज्यबिहारअजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा तक बनेगी चकाचक सड़क

    अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा तक बनेगी चकाचक सड़क

    भागलपुर। एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की जल्द शुरुआत होगी। इस बार अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम (देवघर) जाने वाले कांवड़ियों को सहूलियत होगी। पैदल यात्रा के दौरान उन्हें सड़क की बदहाली नहीं झेलनी पड़ेगी। अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा तक मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

    पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) कार्य प्रमंडल बांका ने इस कार्य को लेकर निविदा जारी कर दी है। 27 जून को ठेकेदार का चयन होगा। मरम्मत कार्य अजगैवीनाथ धाम से तारापुर, बेलहर, कटोरिया, चांदन और दर्दमारा तक स्टेट हाईवे- 22 को झारखंड सीमा तक किया जाएगा। कांवड़िया पथ को गड्ढों को भरकर रास्ते को पैदल चलने लायक बनाया जाएगा।

    इस पर 29 लाख रुपये खर्च होंगे। काम को मेला शुरू होने से पहले पूरा करने की योजना है।  यही नहीं, श्रावणी मेले में बाबा धाम जाने वाले लाखों कांवड़ियों को अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा स्थित डुम्मा तक की कच्ची कांवड़िया पथ भी राहत मिलेगी। पैदल चलने लायक बनाया जाएगा। किमी 0.70 से 83.35 के बीच रैन कट रिपेयरिंग, गंगा बालू बिछाने, पानी छिड़काव सहित अन्य काम होंगे।

    इससे कांवड़ियों को एक सुरक्षित और आरामदायक रास्ता मिल सकेगा। इस पर 36 करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होंगे। चयनित एजेंसी को 45 दिन में काम पूरा करना होगा। इसके बाद तीन महीने में एक माह निर्माण और दो माह रखरखाव एवं मलेमास के दौरान चार महीने में एक माह निर्माण और तीन माह रखरखाव अनिवार्य होगा।

    इधर, अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा के दर्दमारा तक की सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसकी चौड़ीकरण फोरलेन जितनी की जानी है। करीब 385 करोड़ 87 लाख से चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य कराने के लिए पथ निर्माण विभाग, बांका की ओर से टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। जिसको विभाग ने निरस्त कर दिया है।

    इस पर आगे काम होगा या नहीं, पथ निर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। अगर इस प्रोजेक्ट पर काम होता है तो अजगैवीनाथ धाम और झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

    सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य से न केवल आम दिनों में यातायात सुगम होगा, बल्कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है।

    पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अजगैवीनाथ धाम से झारखंड बॉर्डर के दर्दमारा तक की सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने की योजना का टेंडर रद कर दिया गया है। अभी गड्ढा भरकर चलने लायक बनाया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here