More
    Homeराजस्थानअलवरछटी मील हादसे का दर्दनाक अंत: सात महीने बाद मासूम खुशबू ने...

    छटी मील हादसे का दर्दनाक अंत: सात महीने बाद मासूम खुशबू ने तोड़ा दम, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    सात महीने बाद टूटी आखिरी उम्मीद, छटी मील हादसे में मासूम खुशबू की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    अलवर। सदर थाना क्षेत्र के छटी मील पर 2 नवंबर 2025 को हुए भीषण सड़क हादसे का दर्दनाक अध्याय सात महीने बाद एक और मौत के साथ समाप्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 6 वर्षीय मासूम खुशबू ने गुरुवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

    जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2025 की रात करीब साढ़े सात बजे नांगल खेड़ा निवासी महेंद्र अपनी पत्नी गुड्डी, दो वर्षीय बेटे पूर्वांश और आठ वर्षीय भतीजी पायल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महेंद्र, उनकी पत्नी गुड्डी, पुत्र पूर्वांश और भतीजी पायल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    भीषण टक्कर में दूर-दूर जा गिरे थे शव

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि महेंद्र का शव करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरा, जबकि उनकी पत्नी का शव लगभग 100 मीटर दूर मिला। अन्य शव भी सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद थार चालक वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की थी।

    सात महीने तक जिंदगी की जंग लड़ती रही खुशबू

    हादसे में खुशबू के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। टक्कर के बाद वह उछलकर थार की छत पर जा गिरी थी। लंबे इलाज के बावजूद उसकी हालत पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी और वह पैरालाइज हो गई थी। परिजन लगातार जयपुर में उसका उपचार करा रहे थे और घर पर भी दवाइयों का सिलसिला जारी था।

    परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे अचानक खुशबू की तबीयत बिगड़ गई और उसकी सांसें तेज चलने लगीं। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

    गांव में पसरा मातम, परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूटी

    मासूम खुशबू की मौत की खबर से नांगल खेड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिछले सात महीनों से खुशबू के स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों की आखिरी आस भी उसके निधन के साथ टूट गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here