More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविर में बीना देवी को मिला स्वनिधि योजना का लाभ,...

    शहरी सेवा शिविर में बीना देवी को मिला स्वनिधि योजना का लाभ, 15 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत

    शहरी सेवा शिविर के माध्यम से बीना देवी को मिला रोजगार का संबल, हाथों-हाथ मिला 15 हजार रुपये का चेक

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका नौगांवा में आयोजित शहरी सेवा शिविर में लाभार्थी बीना देवी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रुपये के ऋण का चेक मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

    बीना देवी ने बताया कि रोजगार का स्थायी साधन नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर वह नगर पालिका पहुंचीं, जहां स्वनिधि योजना के स्टॉल पर मौजूद कार्मिकों ने उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी दी और आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

    आवेदन प्रस्तुत करने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और प्रक्रिया पूरी करते हुए शिविर में मौजूद बैंक शाखा के माध्यम से तत्काल 15 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत करा दिया। चेक हाथों-हाथ मिलने पर बीना देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहायता से वह अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकेंगी और परिवार को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर इतनी शीघ्रता से योजना का लाभ मिलना बेहद राहतभरा अनुभव रहा। इससे न केवल उनकी आजीविका को सहारा मिलेगा, बल्कि भविष्य में आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

    लाभार्थी बीना देवी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं, क्योंकि इनमें बिना अनावश्यक देरी के योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here