अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम बनेगा मुख्य केंद्र, अलवर जिले में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
अलवर। जिले में 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जाएगा। अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में नागरिक सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर इंदिरा गांधी स्टेडियम के अलावा कम्पनी बाग, मूसी महारानी की छतरी, बायोडायवर्सिटी पार्क तथा सरिस्का क्षेत्र में भी योग दिवस के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन एवं योग कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, साथ ही सामूहिक योगाभ्यास और विभिन्न योग सत्रों का आयोजन होगा।
जिला प्रशासन के अनुसार योग दिवस के आयोजन को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिकों से समय पर पहुंचकर योगाभ्यास में शामिल होने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त कर सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

