हाथों-हाथ जारी हुई पशु बीमा पॉलिसी, ग्रामीण सेवा शिविर बना पशुपालकों के लिए संबल
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और सुविधा का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में न केवल विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के कार्यों का त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पंचायत समिति गोविंदगढ़ की ग्राम पंचायत बारोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी साहूनी बानो को पशुधन बीमा योजना के तहत हाथों-हाथ पशु बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। बीमा पॉलिसी मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
साहूनी बानो ने बताया कि उनके परिवार की आजीविका मुख्य रूप से पशुपालन पर आधारित है। ऐसे में पशुओं का बीमा होने से अकाल, बीमारी या अन्य कारणों से पशु की मृत्यु होने की स्थिति में आर्थिक असुरक्षा की चिंता काफी हद तक दूर हो गई है। अब वे अधिक विश्वास के साथ पशुपालन और कृषि कार्य कर सकेंगी।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बारोली शिविर में आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद साहूनी बानो को तत्काल बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के योजना का लाभ मिल गया।
लाभार्थी ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है और पशुधन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने पशुधन बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


