More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आमजन...

    लक्ष्मणगढ़ में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आमजन से सहभागिता की अपील

    राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में सुबह 6 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास

    लक्ष्मणगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, रविवार को लक्ष्मणगढ़ में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 6 बजे राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान, जालूकी रोड पर आयोजित होगा।

    उपखंड प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस योग शिविर में आम नागरिकों को योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि नियमित और सही तरीके से योग करने पर इसका संपूर्ण लाभ शरीर और मन दोनों को प्राप्त होता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार दैनिक योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित और तनावमुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी सहायक है।

    प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर योग प्रशिक्षण प्राप्त करने और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here