More
    Homeदेशमां-बाप और बहन की हत्या, प्रेम संबंध के लिए बेटी बनी परिवार...

    मां-बाप और बहन की हत्या, प्रेम संबंध के लिए बेटी बनी परिवार की दुश्मन!

    बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस तिहरे हत्याकांड का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि उसी परिवार की बड़ी बेटी श्वेता पर लगा है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

    ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का शक

    पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि श्वेता ने इस खौफनाक वारदात को अकेले अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसमें उसके ब्वॉयफ्रेंड केनेथ ने भी उसका साथ दिया है। दोनों ने मिलकर योजना के तहत परिवार के तीनों सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

    दोनों आरोपी चल रहे हैं फरार

    इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी बेटी श्वेता और उसका ब्वॉयफ्रेंड केनेथ मौके से फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here