More
    Homeराजस्थानअलवरमॉडिफाइड साइलेंसर और पावर बाइक्स पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 30 वाहन...

    मॉडिफाइड साइलेंसर और पावर बाइक्स पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 30 वाहन जब्त, 455 चालान

    नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा,विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर और पावर बाइक्स पर हुई कार्रवाई

    अलवर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अलवर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। दो दिनों तक चले अभियान के दौरान 30 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 455 वाहनों के चालान किए गए।

    ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार तथा सीओ ट्रैफिक जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान 4 पावर बाइक्स और 10 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।

    उन्होंने बताया कि कई वाहन तेज आवाज करने और पटाखों जैसी ध्वनि निकालने वाले अवैध साइलेंसर के साथ संचालित पाए गए। ऐसे वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही उतरवाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। इसके अलावा एक लोडिंग टेम्पो, डीजे लगे एक टेम्पो तथा पदनाम प्लेट लगी एक कार सहित अन्य वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

    अभियान के दौरान वाहनों पर लिखे गए अनाधिकृत शब्द, चिन्ह और नेम प्लेट भी हटवाई गईं। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here