More
    Homeराजस्थानअलवरनाबालिग बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना मानवता को कलंकित करने...

    नाबालिग बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना मानवता को कलंकित करने वाली- जूली

    गैंगरेप मामले में टीकाराम जूली का हमला, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

    अलवर। किशनगढ़बास क्षेत्र के ग्राम में नाबालिग  बालिका के साथ कथित गैंगरेप की घटना को लेकर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की मांग की।

    गैंगरेप की घटना को लेकर टीकाराम जूली
    गैंगरेप की घटना को लेकर टीकाराम जूली

    टीकाराम जूली ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा है, लेकिन प्रशासन अपेक्षित कार्रवाई करने में विफल दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल करते हुए कहा कि यदि नाबालिग दलित बालिका से जुड़े गंभीर मामले में भी त्वरित कार्रवाई नहीं होती, तो प्रदेश की महिलाओं और बेटियों में सुरक्षा की भावना कैसे बनेगी। उन्होंने इस घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया।

    नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि मामले में तत्काल प्रभाव से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कठोर कानूनी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में न्याय में देरी पीड़ित परिवार के साथ अन्याय के समान है।

    उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है, ताकि कानून के प्रति आमजन का विश्वास बना रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here