हिट एंड रन हादसे में पत्रकार ओम भट्ट घायल, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार
चित्तौड़गढ़। सोमवार देर रात हुए एक हिट एंड रन हादसे में पत्रकार ओम भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सांवलियाजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम भट्ट सोमवार रात करीब 12:30 बजे बाइक से निम्बाहेड़ा रोड की ओर से चित्तौड़गढ़ आ रहे थे। इसी दौरान कृषि विभाग के सीताफल केंद्र के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओम भट्ट सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि देर रात और सुनसान क्षेत्र होने के कारण वे करीब पांच घंटे तक घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे और किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी।
मंगलवार सुबह होश आने पर उन्होंने अपने एक करीबी मित्र को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उनके मित्र मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सांवलियाजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


