More
    Homeराज्ययूपीभाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राजनाथ सिंह के बेटे समेत कई नेताओं...

    भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राजनाथ सिंह के बेटे समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए अपने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी की गई इस नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत इस बार कुल 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी छह प्रमुख क्षेत्रों यानी पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का भी एलान किया गया है।

    पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस सूची के जरिए आगामी चुनावी समर के लिए अपनी नई रणनीतिक टीम मैदान में उतार दी है, जिसमें पुराने और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं को भी तरजीह दी गई है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्रियों को मिली कमान

    संगठन में जिन 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है, उनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं। वहीं, संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए 8 प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं, जिनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी मिली है।

    संगठन मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा

    बीजेपी ने अपनी इस नई टीम में 19 नेताओं को प्रदेश मंत्री के पद से नवाजा है। इनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर शामिल हैं। प्रादेशिक स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए पश्चिम क्षेत्र की कमान नवाब सिंह नागर, ब्रज की पूरन लाल लोधी, कानपुर की राम किशोर साहू, अवध की अवधेश द्विवेदी, काशी की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष के तौर पर सौंपी गई है।

    मोर्चा अध्यक्ष और कार्यालय पदाधिकारियों की नियुक्तियां

    कार्यालय प्रबंधन को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री तथा अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है। चुनावी माहौल में मीडिया के बेहतर प्रबंधन के लिए दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, पार्टी के विभिन्न विंग्स को सक्रिय करने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here