More
    Homeराजस्थानअलवरनिर्जला एकादशी पर सृजक संस्थान की प्याऊ में राहगीरों को पिलाया शीतल...

    निर्जला एकादशी पर सृजक संस्थान की प्याऊ में राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

    निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सृजक की सेवा, राहगीरों को मिला शीतल शरबत

    अलवर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को अलवर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ‘सृजक’ द्वारा भारत सिनेमा के सामने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संचालित प्याऊ पर सैकड़ों राहगीरों को शीतल शरबत पिलाकर सेवा का कार्य किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

    संस्था के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि इस सेवा अभियान में संस्था के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ‘अदब’, उपाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत, श्रीमती रेणु मिश्रा, सहसचिव कुलदीप सिंह अहरोदिया, कार्यकारिणी सदस्य राज नारायण सैन, राधेश्याम शर्मा, गोविन्द गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने हाथों से राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया।

    कार्यक्रम में शिक्षाविद प्राचार्य राजेश मुखिजा, मंजू शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, हरि नारायण, समाजसेवी अशोक आहूजा, बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा, कवि सुरेश बिजारणियां, प्रशांत सैनी, रूपेश जैन, मधुबाला शर्मा, सुनीता सैनी तथा वीरेश यादव सहित अनेक लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग दिया।

    उपाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सृजक संस्थान की प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह प्याऊ आगामी 27 जुलाई तक संचालित रहेगी तथा विशेष अवसरों पर यहां शरबत की छबील भी लगाई जाएगी, ताकि आमजन और राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।

    संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here