More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविर में कमलेश कुमारी को मिला मकान का पट्टा, चेहरे...

    शहरी सेवा शिविर में कमलेश कुमारी को मिला मकान का पट्टा, चेहरे पर लौटी मुस्कान

    शहरी सेवा शिविर के दौरान कमलेश कुमारी को मिला मकान का पट्टा, मिली बड़ी राहत

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगर पालिका रामगढ़ में आयोजित ऐसे ही एक शिविर में लाभार्थी कमलेश कुमारी को मकान का पट्टा प्रदान किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

    शहरी सेवा शिविर में कमलेश कुमारी
    शहरी सेवा शिविर में कमलेश कुमारी

    कमलेश कुमारी ने बताया कि भूमि का स्वामित्व प्रमाणित करने वाला पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें ऋण सहित विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने पूर्व में पट्टा जारी कराने के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

    शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर वह नगर पालिका परिसर पहुंचीं, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मौके पर ही मकान का पट्टा जारी कर उन्हें सौंप दिया।

    पट्टा प्राप्त होने के बाद कमलेश कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें भविष्य में विभिन्न योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों के लंबे समय से लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण संभव हो रहा है और अंत्योदय की भावना को मजबूती मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here