More
    Homeराजस्थानअलवरआर्य नगर का पार्क बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, सुरक्षा और रखरखाव...

    आर्य नगर का पार्क बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, सुरक्षा और रखरखाव की उठी मांग

    आर्य नगर पार्क में बढ़ती अव्यवस्थाओं पर चिंता, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की

    अलवर। शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल स्कीम नंबर-1 स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बने केशव वाटिका पार्क को लेकर स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका आरोप है कि पार्क नगर निगम की उपेक्षा का शिकार होने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूर्व में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में चोरी और डकैती जैसी वारदातें भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त और प्रभावी निगरानी की कमी महसूस की जा रही है।

    निवासियों का कहना है कि पार्क के भीतर और बाहरी चारदीवारी के आसपास कई बार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम के समय यहां आने वाले परिवारों और महिलाओं को असुरक्षा का एहसास होता है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन, हुड़दंग और अनुचित गतिविधियों की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।

    क्षेत्रवासियों के अनुसार बाल भारती के पीछे प्लॉट नंबर 222 के सामने वाली सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण यह इलाका रात के समय अधिक संवेदनशील बना रहता है। उनका कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

    पार्क के रखरखाव को लेकर भी स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नियमित सफाई, पौधारोपण और रखरखाव का अभाव है। पार्क में बना फव्वारा लंबे समय से बंद पड़ा है और उसकी टूटी जालियां दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। कई बार स्थानीय लोग स्वयं अपने स्तर पर सफाई कराते हैं, लेकिन कचरे के समय पर निस्तारण में भी परेशानी आती है।

    स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से पार्क की नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था में सुधार, सुरक्षा गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है, ताकि पार्क को फिर से सुरक्षित और उपयोगी सार्वजनिक स्थल बनाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here