More
    Homeराजस्थानअलवरजैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का होगा समापन, प्रतिभागियों का होगा सम्मान

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का होगा समापन, प्रतिभागियों का होगा सम्मान

    श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर के समापन समारोह में प्रतिभागियों और श्रेष्ठीजनों का होगा सम्मान

    अलवर। श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ (संस्थान) अलवर एवं श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में गत 28 मई से अलवर शहर सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026 का समापन एवं सम्मान समारोह 27 जून को आयोजित किया जाएगा।

    समारोह स्थानीय स्कीम नंबर-10 स्थित जैन भवन में प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहायक आयकर आयुक्त, नई दिल्ली नमन जैन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त निदेशक लोकल ऑडिट, जयपुर ऋतु जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

    श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ (संस्थान) के अशोक जैन ‘घी वाले’ एवं शिविर समन्वयक नरेन्द्र जैन (पीडब्ल्यूडी) ने बताया कि समापन समारोह में शिविरों में भाग लेने वाले बच्चे, महिला एवं पुरुष प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले श्रेष्ठीजनों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन संस्कार शिविरों का आयोजन समाधिस्थ दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के सुशिष्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा से किया गया। शिविरों का उद्देश्य बच्चों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में जैन संस्कृति, नैतिक मूल्यों, धार्मिक संस्कारों और आध्यात्मिक जीवन के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

    आयोजकों के अनुसार समापन समारोह के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में संस्कार आधारित शिक्षा और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here