More
    Homeराजस्थानअलवरजैरोली गांव में रात्रि चौपाल: कलेक्टर ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों...

    जैरोली गांव में रात्रि चौपाल: कलेक्टर ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को 7 दिन में समाधान के निर्देश

    विज़िट करें: [missionsach.com] या [missionsachnetwork.com]

    तिजारा । ग्राम पंचायत जैरोली मुख्यालय पर शुक्रवार देर शाम जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने इस दौरान विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 50 से अधिक प्रकरण जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।

    कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकतर प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को 7 दिवस के भीतर त्वरित निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “प्रत्येक अधिकारी जनसमस्याओं को प्राथमिकता दें, पीड़ित व्यक्ति से सीधा संवाद करें और समस्या को समझकर उसका संवेदनशील समाधान करें।”

    पेयजल, अतिक्रमण, भूमि विवाद जैसे मामले आए सामने

    रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पेयजल संकट, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, भूमि विवाद, नामांतरण, अवैध निर्माण, पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस विभाग तथा पट्टा संबंधी समस्याएं सामने रखी गईं। कलेक्टर ने सभी शिकायतों पर विभागवार निर्देश देते हुए कहा कि “जहां आवश्यक हो, पुलिस की सहायता लेकर अतिक्रमण हटाएं तथा आपसी विवादों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर समाधान करें।”

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि “समस्त प्रकरणों की स्थिति से परिवादियों को अवगत कराया जाए और समाधान की प्रगति को पारदर्शी रखा जाए।”

    उपस्थित रहे अधिकारी व ग्रामीण

    इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा, तहसीलदार कृष्ण सिंह यादव, नायब तहसीलदार रमेशचंद वर्मा, विकास अधिकारी रामदयाल, ग्राम पंचायत जैरोली के सरपंच, ग्रामवासी एवं जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here