More
    Homeराजस्थानअलवरभर्तृहरि धाम पहुंचे जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली, अमरकुंड स्थापना कार्यक्रम में...

    भर्तृहरि धाम पहुंचे जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली, अमरकुंड स्थापना कार्यक्रम में हुए शामिल

    अलवर में भर्तृहरि धाम धूणी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान

    अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को अलवर जिले स्थित प्राचीन तीर्थ एवं लोकदेवता महाराजा भर्तृहरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने धूणी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से भी संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा भर्तृहरि त्याग, तपस्या और वैराग्य के प्रतीक हैं तथा उनकी तपोभूमि से समाज सेवा और लोककल्याण की प्रेरणा मिलती है।

    अमरकुंड, शिवलिंग और गोमुख स्थापना के धार्मिक अनुष्ठान में किया सहभाग

    जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित अमरकुंड, शिवलिंग एवं गोमुख प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमरकुंड, शिवलिंग एवं गोमुख प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

    बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद

    बाबा भर्तृहरि धाम राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां वर्षभर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

    इस अवसर पर विधायक कांति मीणा, मांगीलाल मीणा, ललित यादव, जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, कमलेश सैनी, ललिता मीणा, योगेश मिश्रा, इमरान खान, लीली यादव, उमरदीन खान, दीपेंद्र सैनी, दीनबंधु शर्मा, पेमाराम सैनी, जल्लाराम जाटव, साजिद खान, राहुल पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here