More
    Homeराजस्थानअलवरटहला में पीड़ित परिवार से मिले भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली,...

    टहला में पीड़ित परिवार से मिले भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली, आर्थिक सहायता सौंपी

    परिवार को बंधाया ढांढस, आवास और सरकारी सहायता दिलाने का दिलाया भरोसा

    टहला। थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ हुई घटना के बाद शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। इस पर दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

    भंवर जितेंद्र सिंह ने दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

    पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से भी मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा।

    जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

    इस अवसर पर विधायक कांति मीणा, मांगीलाल मीणा, ललित यादव, जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, कमलेश सैनी, ललिता मीणा, योगेश मिश्रा, इमरान खान, लीली यादव, उमरदीन खान, दीपेंद्र सैनी, दीनबंधु शर्मा, जल्लाराम जाटव, साजिद खान, राहुल पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here