More
    Homeराजस्थानअलवररेणु मीणा को श्रद्धांजलि, जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने परिजनों को...

    रेणु मीणा को श्रद्धांजलि, जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने परिजनों को बंधाया ढांढस

    कठूमर के भनोखर गांव पहुंचकर रेणु मीणा को न्याय का दिलाया भरोसा, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

    अलवर। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा स्वर्गीय रेणु मीणा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को कठूमर क्षेत्र के भनोखर गांव स्थित उनके निवास पहुंचे।

    दोनों नेताओं ने स्वर्गीय रेणु मीणा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के दुख में सहभागी होते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    परिजनों को हरसंभव सहयोग और न्याय का दिलाया भरोसा

    पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी संवेदना के साथ परिवार के साथ खड़े हैं तथा न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग करेंगे।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक होनहार छात्रा का असमय निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।

    क्षेत्र में शोक का माहौल

    गौरतलब है कि रेणु मीणा नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का वातावरण है। स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर दुख जताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here