दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने अशोक बाहेती, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
राजेश तोषनीवाल , भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए रविवार को आनंदम् भवन, आजाद नगर में संपन्न चुनाव में अशोक बाहेती लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं रमेश राठी को निर्विरोध जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही सभा के सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मंडोवरा ने बताया कि समाज के नवीन भवन ‘आनंदम्’ स्थित महेश सेवा निधि प्रकल्प में प्रातः 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में प्रदीप बल्दवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामराय सेठिया एवं केदार गगरानी उपाध्यक्ष, सुशील कुमार मरोटिया अर्थमंत्री, संजय जागेटिया संगठन मंत्री तथा दिनेश तोषनीवाल, मानसिंह मूंदड़ा एवं राजेंद्र कुमार पोरवाल संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2029 तक रहेगा।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी तेजकरण बहेड़िया, लक्ष्मीनारायण सोमानी, घनश्याम काष्ट, ओमप्रकाश मूंदड़ा, ओमप्रकाश लढ़ा, ओमप्रकाश काबरा एवं कैलाशचंद्र मूंदड़ा उपस्थित रहे।
पूरी चुनाव प्रक्रिया महासभा के कैलाश मंत्री, रामगोपाल सोमानी तथा जिला चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार दरगड़ की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से समाज में एकजुटता का संदेश गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने समाज के सभी कार्यकारी मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित, संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आनंदम् परिसर में पूरे दिन उत्साह और हर्ष का वातावरण बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


