More
    Homeराजस्थानअलवरहिंदू साम्राज्य दिवस समारोह सम्पन्न, छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को किया...

    हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह सम्पन्न, छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को किया याद

    बसंत विहार पार्क में आयोजित समारोह में राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक स्वाभिमान और संगठन की भावना पर दिया गया बल

    अलवर। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में बसंत विहार पार्क, अलवर में हिंदू साम्राज्य दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण तथा संघ प्रार्थना के साथ हुआ।

    इस अवसर पर नगर प्रौढ़ प्रमुख एडवोकेट मनोहर लाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की गौरवपूर्ण स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्वाभिमान, राष्ट्र चेतना और जनकल्याण की प्रेरणादायी अवधारणा थी।

    उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, संगठन कौशल, कुशल नेतृत्व, न्यायप्रिय शासन, महिला सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण तथा सांस्कृतिक आत्मविश्वास जैसे आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज संगठन की दिशा में कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।

    कार्यक्रम में स्वयंसेवक विशाल भार्गव, गुलशन कुमार, एडवोकेट राकेश गुप्ता, चमन कुमार, शिवचरण, श्याम सुंदर, अमरलाल, हरि नारायण मुखिया, बोधन लाल, राजेश अरोड़ा, नरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, सज्जन शक्ति एवं वयोवृद्धजन उपस्थित रहे।

    समारोह के अंत में अशोक कुमार आहूजा ने सभी उपस्थित नागरिकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here