कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजा और संस्मरणों के साथ श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर, महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में मंगलवार को परम पूज्य आचार्य शिरोमणी श्री विद्यासागर जी महाराज का 59वां दीक्षा दिवस श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 6:15 बजे प्रथम कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य अशोक रावका और महावीर शाह को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्य श्री के चित्र के समक्ष निर्मल एवं अनिल जैन गदिया (बयाना) परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आचार्य श्री के तप, त्याग और दीक्षा जीवन पर सुनाए प्रेरक संस्मरण
युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दीक्षा पूर्व जीवन, दीक्षा ग्रहण, तपस्या, त्याग एवं समाज पर उनके अमूल्य उपकारों से जुड़े प्रेरणादायक संस्मरण सुनाए। उनके प्रवचन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
अष्ट मंगल द्रव्यों से हुई भक्ति-भाव से पूजा
कार्यक्रम में सुनन्दा अजमेरा की मधुर वाणी में आचार्य श्री की पूजा संपन्न हुई। अष्ट मंगल द्रव्यों से विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, संजय ठोलिया, सौरभ झांझरी, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष जैन (वास्को वाले), राकेश पाटोदी, मुकेश पांड्या, कमल मालपुरा वाले, सजल लुहाडिया, सुबोध जैन, रमेश सोगानी, राकेश छाबड़ा, दीपेश छाबड़ा, आलोक जैन, पदम पांड्या, वीरेन्द्र अजमेरा, सुनील जैन, राजेश बाकीवाला, प्रदीप बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


