लक्ष्मणगढ़ भाजपा युवा मोर्चा ने अभियान के तहत पौधारोपण, सफाई और विशेष पूजा-अर्चना का किया आयोजन
लक्ष्मणगढ़। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, लक्ष्मणगढ़ द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
पार्क में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने कठूमर रोड स्थित सार्वजनिक चंद्रशेखर पार्क में पौधारोपण किया। इसके साथ ही पार्क परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील भी की।
मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई। वहीं समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के लिए भंडारे सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मोनी हरियाणा, मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, भगवान गुप्ता, ठेकेदार प्रमोद बोहरा, सुनील शर्मा, दीपचंद सैनी, कमल सैनी, मुन्नी सैनी, रामवीर चौधरी सहित भाजपा मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


