More
    Homeराजस्थानअलवरसमान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय जनसुनवाई कमेटी गठित, जिला कलक्टर होंगी...

    समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय जनसुनवाई कमेटी गठित, जिला कलक्टर होंगी अध्यक्ष

    राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 के लिए जनसुनवाई कमेटी का गठन, सुझावों के संकलन और आमजन की सहभागिता पर रहेगा जोर

    अलवर। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता-2026 के संबंध में जनसुनवाई प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए अलवर जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कमेटी का गठन किया है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

    जारी आदेश के अनुसार गठित कमेटी में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अलवर को अध्यक्ष तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

    कमेटी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक कलक्टर अलवर, नगर निगम आयुक्त, कलक्ट्रेट के उप विधि परामर्शी, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं), मुख्य लोक अभियोजक अलवर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को सदस्य बनाया गया है।

    जिला कलक्टर ने बताया कि समिति गृह विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर जनसुनवाई स्थलों का चयन करेगी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही विभिन्न हितधारकों एवं आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समिति निभाएगी।

    समिति जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों, अभ्यावेदनों एवं जनमत का संकलन और अभिलेखीकरण करेगी तथा उन्हें नियमानुसार संभाग एवं राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित करेगी, ताकि समान नागरिक संहिता-2026 के संबंध में प्राप्त सुझावों पर विचार किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here