शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर होगा समस्याओं का समाधान और सरकारी सेवाओं का लाभ
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अलवर जिले में 1 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनकी परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के तहत अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 33, 34 एवं 35 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 14, खेड़ली के वार्ड 18, बहादुरपुर के वार्ड 12, रामगढ़ के वार्ड 22, नौगांव के वार्ड 12, कठूमर के वार्ड 12, थानागाजी के वार्ड 14, मालाखेड़ा के वार्ड 12, गोविंदगढ़ के वार्ड 12, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 12 तथा राजगढ़ के वार्ड संख्या 23 एवं 24 के लिए संबंधित निकाय कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं नगर विकास न्यास, अलवर के नीलामी हॉल में समस्त यूआईटी क्षेत्र के लिए भी शिविर आयोजित होगा।
इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ग्रामीण सेवा शिविरों के अंतर्गत अलवर तहसील की ग्राम पंचायत माचड़ी एवं चांदोली, गोविंदगढ़ तहसील की दौंगड़ी, कठूमर तहसील की दारोदा एवं खोंखर, लक्ष्मणगढ़ तहसील की चिमरावली गौड़ एवं बेरला, मालाखेड़ा तहसील की बिजवाड़ एवं खारेड़ा, नौगांव तहसील की किकरी, रामगढ़ तहसील की सैंथली, थानागाजी तहसील की जोधावास, टहला तहसील की बलदेवगढ़ एवं श्यालूता तथा रैणी तहसील की बहड़को कलां एवं कानेटी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


