More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में RTO की सख्ती, ई-रिक्शा चालकों को दी एक माह की...

    अलवर में RTO की सख्ती, ई-रिक्शा चालकों को दी एक माह की मोहलत

    यातायात व्यवस्था सुधारने को चला RTO का विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    अलवर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग (RTO) ने गुरुवार को बस स्टैंड क्षेत्र में ई-रिक्शा एवं टेंपो चालकों के लिए विशेष समझाइश अभियान चलाया। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही सवारी चढ़ाने-उतारने के निर्देश दिए गए।

    आरटीओ इंस्पेक्टर रामदेव ने बताया कि शहर में कई ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से बीच सड़क पर वाहन रोककर सवारी चढ़ाते और उतारते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए सभी चालकों को निर्धारित स्टैंड और सुरक्षित स्थानों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।

    यातायात नियमों का पालन करने की अपील

    अभियान के दौरान अधिकारियों ने ई-रिक्शा और टेंपो चालकों से अपील की कि वे सड़क के बीच वाहन खड़ा करने से बचें, सवारियों को केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही चढ़ाएं-उतारें तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

    एक माह बाद शुरू होगी सख्त कार्रवाई

    परिवहन विभाग ने सभी ई-रिक्शा एवं टेंपो चालकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक माह की मोहलत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के विरुद्ध चालान सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर में सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here