More
    Homeराजस्थानअलवरलोकल लेवल समिति के लिए आवेदन आमंत्रित

    लोकल लेवल समिति के लिए आवेदन आमंत्रित

    राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत समिति मनोनयन प्रक्रिया शुरू, 9 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे प्रस्ताव

    अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के तहत गठित लोकल लेवल समिति (Local Level Committee) में मनोनयन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं एवं दिव्यांगजन प्रतिनिधियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि समिति में मनोनयन के इच्छुक स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) तथा पात्र दिव्यांगजन 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक अपने प्रस्ताव या आवेदन जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित समयावधि के भीतर जिला कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना प्रस्ताव जमा करा सकते हैं।

    विभाग ने पात्र आवेदकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि मनोनयन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here