More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविर में त्रिलोक चंद छीपी को मिली राहत, पीएम स्वनिधि...

    शहरी सेवा शिविर में त्रिलोक चंद छीपी को मिली राहत, पीएम स्वनिधि योजना से खाते में पहुंचे ₹15 हजार

    शहरी सेवा शिविर में मिली सहायता, स्वनिधि योजना से लाभार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में नागरिकों के कार्य मौके पर ही पूरे किए जा रहे हैं, जिससे लोगों का समय बचने के साथ सरकारी सेवाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

    इसी क्रम में नगर पालिका थानागाजी में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान लाभार्थी त्रिलोक चंद छीपी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रुपये की सहायता राशि का डमी चेक प्रदान किया गया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही समय बाद यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भी हस्तांतरित कर दी गई।

    त्रिलोक चंद छीपी ने बताया कि उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए नगर पालिका में आवेदन किया था। आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिविर में ही उन्हें योजना का लाभ स्वीकृत हुआ और शीघ्र ही सहायता राशि उनके खाते में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से परिवार को संबल मिलेगा और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    लाभार्थी ने शहरी सेवा शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पहले जिन कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही कार्य शिविर में ही आसानी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    जिला प्रशासन के अनुसार शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here