More
    Homeराजस्थानअलवरप्रताप ऑडिटोरियम में होगा रिफाइनरी उद्घाटन का लाइव प्रसारण, मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव...

    प्रताप ऑडिटोरियम में होगा रिफाइनरी उद्घाटन का लाइव प्रसारण, मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव से जुड़ेगा अलवर

    रिफाइनरी उद्घाटन के साथ रोजगार उत्सव का होगा प्रसारण, जिला प्रशासन ने प्रताप ऑडिटोरियम में तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

    अलवर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 4 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचपदरा एचआरआरएल रिफाइनरी उद्घाटन एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए प्रातः 10 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

    जिला प्रशासन के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी पंचायत समितियों, स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने तथा कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ तकनीकी तैयारियां भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here