More
    Homeराजस्थानअलवररोजगार का उत्सव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 2043 युवाओं को सौंपे...

    रोजगार का उत्सव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 2043 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    रिफाइनरी उद्घाटन के लाइव प्रसारण के बीच रोजगार का उत्सव, प्रधानमंत्री ने ₹1.05 लाख करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    अलवर प्रताप ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में चयनित 2043 युवाओं को नियुक्ति एवं बधाई पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा के पचपदरा से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी किया गया।

    कार्यक्रम में मौजूद नवचयनित युवाओं के चेहरों पर नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। जिला मुख्यालय के साथ-साथ पंचायत समितियों, स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

    प्रधानमंत्री ने दी राजस्थान को विकास परियोजनाओं की सौगात

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 79 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

    इनमें जयपुर मेट्रो फेज-2, ऊर्जा, सड़क, रेलवे और नागरिक उड्डयन से जुड़ी अनेक परियोजनाएं शामिल रहीं। साथ ही प्रदेशभर के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

    अलवर में 2043 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

    जिला स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांकेतिक रूप से अंतिमा गुप्ता, राहुल कुमार मीणा, संगीता चौधरी, बाली देवी, रामा कुमारी, सचिन वर्मा, तबस्सुम हुसैन, अंजू देवी पुष्प, मीरा सैनी और मनीषा बाई मीणा को नियुक्ति पत्र सौंपे।

    जिले में कुल 2043 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें—

    • प्रशासनिक सुधार विभाग – 1661
    • माध्यमिक शिक्षा विभाग – 101
    • गृह विभाग – 97
    • विद्युत विभाग – 78
    • पंचायती राज विभाग – 23
    • शासन सचिवालय – 17
    • कृषि विभाग – 13
    • कॉलेज शिक्षा विभाग – 10
    • कौशल नियोजन विभाग – 10
    • अन्य विभाग – 33 कार्मिक शामिल रहे।

    नवचयनित युवाओं ने जताई खुशी

    शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद पर चयनित अंतिमा गुप्ता तथा सहायक कृषि अधिकारी पद पर चयनित अजय कुमार यादव ने नियुक्ति पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण युवाओं को समय पर नियुक्तियां मिल रही हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद प्रदीप पंचोली एवं दिनेश शर्मा ने किया।

    ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, जिला परिषद सीईओ सालुखे गौरव रविंद्र, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नवचयनित कार्मिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here