अलवर शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता गौरव उत्सव के आयोजन की तैयारी तेज, देशभक्ति का संदेश पहुंचाने पर जोर
अलवर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष आयोजित होने वाले स्वतंत्रता गौरव उत्सव की तैयारियों को लेकर स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति की बैठक उत्सव मंडप, अलवर में समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 15 अगस्त की शाम 7 बजे अलवर के शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले भव्य देशभक्ति कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा घर-घर दीप जलाने के अभियान को देशभर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
समिति के सदस्य हेमचंद्र विजय एवं अजीत सोनी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से समिति के आह्वान पर अलवर सहित देश के विभिन्न राज्यों में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देशभक्ति कार्यक्रम एवं दीप प्रज्वलन अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रंगारंग देशभक्ति थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
देशभर तक पहुंचे अभियान का संदेश
बैठक में समिति सदस्य मुकेश विजय, गौरव शर्मा एवं विश्वेश्वर विजय ने कार्यक्रम के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसहभागिता बढ़ाने पर अपने विचार रखे। इस दौरान समिति के नए सदस्य रूपेश गुप्ता का स्वागत प्रकाश गुप्ता, विशाल विजय एवं मनोज विजय द्वारा किया गया।
शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों का बढ़ेगा हौसला
समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा सीमा पर शहीद हुए अमर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना और राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात सैनिकों का दीप प्रज्वलित कर उनका हौसला बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि समिति पिछले एक दशक से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मीडिया, सेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में यह आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। भविष्य में इस अभियान को प्रत्येक घर तक पहुंचाकर “घर-घर दीप, शहीदों के नाम” की भावना को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


