More
    Homeराजस्थानअलवरखेड़ामैदा में क्रिकेट बैट टूटने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला; 6 घायल

    खेड़ामैदा में क्रिकेट बैट टूटने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला; 6 घायल

    बैट टूटने के बाद 350 रुपये की बात पर बढ़ा विवाद, महिला समेत छह घायल, दो को अलवर भेजा गया

    कठूमर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामैदा में सोमवार शाम क्रिकेट खेलते समय बैट टूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला और एक युवक को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी के अनुसार गांव के अभिषेक, मनीष, अमित सहित अन्य युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान अभिषेक का बैट टूट गया। अभिषेक ने बैट तोड़ने का आरोप मनीष पर लगाया और इसकी जानकारी घर जाकर अपनी मां को दी। इसके बाद अभिषेक की मां बैट की मरम्मत कराने की बात करने मनीष के घर पहुंचीं। वहां मौजूद अमित ने बैट के बदले 350 रुपये देने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

    कुछ समय बाद इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे तथा पत्थर चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।

    घटना में उमेश (35) पुत्र छोटेलाल, विद्या (60) पत्नी हरिशंकर, मीना (40) पत्नी शिवचरण, पुष्पेंद्र पुत्र हरिशंकर, मनीष पुत्र शिवचरण तथा कैलाश (33) पुत्र भागचंद घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल विद्या और एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल भेजा गया।

    पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here